मुख्य मंत्री भगवंत मान ने 8.55 करोड़ रुपए की लागत से बने अत्याधुनिक तहसील कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन

Punjab

अत्याधुनिक तहसील कॉम्प्लेक्स – * गांवों में प्रशासन को बढ़ावा देने के लिए हम शासन को गांवों के करीब ला रहे हैं: मुख्य मंत्री मान  

* लोगों को तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचारपूर्ण व्यवस्था से मिली मुक्ति  

दूधन साधां (पटियाला), 9 जून  

आम लोगों की सुविधा के लिए एक और नागरिक-केंद्रित पहल के तहत पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां 8.55 करोड़ रुपए की लागत से बने अत्याधुनिक तहसील कॉम्प्लेक्स को जनता को समर्पित किया।  

एस.डी.एम., तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य अधिकारियों के कार्यालयों वाली इस इमारत को जनता को समर्पित करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का शिलान्यास जनवरी 2023 में किया गया था और इसे रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट समयबद्ध तरीके से नागरिक-केंद्रित सेवाएं प्रदान करके लोगों को बहुत लाभ पहुंचाएगा और साथ ही यह लोगों को उनके नजदीक प्रशासनिक सेवाएं प्राप्त करने की सुविधा देगा, जिससे उनका समय, पैसा और ऊर्जा बचेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि दूधन साधां मुख्य रूप से एक ग्रामीण क्षेत्र है और पहले एस.डी.एम. का कार्यालय मिनी सचिवालय, पटियाला में स्थित था, जिसके कारण लोगों को अपने दैनिक प्रशासनिक कार्यों के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था।  

तहसील कॉम्प्लेक्स आम लोगों की सुविधा

मुख्य मंत्री ने कहा कि अब आम लोगों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने इस कॉम्प्लेक्स को यहीं बनाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि लोगों की सुविधा के लिए पूरे राज्य में ऐसे आधुनिक तहसील कॉम्प्लेक्स बनाए जा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि पिछली सरकारों ने लोगों की बेहतर सेवा के लिए ऐसे प्रयासों पर कभी ध्यान नहीं दिया।  

मुख्य मंत्री ने अफसोस जताया कि पहले राज्य की सत्ता गलत हाथों में थी, जिसके कारण राज्य को बहुत नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब से हमारी सरकार ने कार्यभार संभाला है, तब से सरकार ने जनहित के ऐसे कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसी इमारतें लोगों की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं।

मुख्य मंत्री भगवंत मान ने 8.55 करोड़ रुपए की लागत से बने अत्याधुनिक तहसील कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन

ऐसे पंजाब के ज्यादा न्यूज़ देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

हमारी यूट्यूब चेनल देखने के लिए यहाँ क्लिक करें


Discover more from VR News Live

Subscribe to get the latest posts sent to your email.