Bihar Election 2025: पीएम मोदी और रीता देवी का भोजपुरी संवाद बना यादगार पल
Bihar Election 2025: बिहार चुनावी माहौल के बीच शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की पहली किस्त ऑनलाइन ट्रांसफर की। भोजपुर से आई जीविका दीदी रीता देवी ने जब कार्यक्रम में अपने अनुभव भोजपुरी में साझा किए तो पूरा माहौल आत्मीय और भावुक हो उठा।
रीता देवी का सुपरफास्ट अंदाज़
रीता देवी ने तेज़ रफ्तार भोजपुरी में योजनाओं का ज़िक्र किया तो पीएम मोदी मुस्कुरा उठे। उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में कहा— “आप तो बहुत सुपरफास्ट बोलती हैं, इतनी सारी योजनाएं गिनवा दीं।” इसके बाद प्रधानमंत्री ने उनसे पढ़ाई-लिखाई और परिवार के बारे में पूछा और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। यह पल कार्यक्रम का सबसे यादगार हिस्सा बन गया।
महिलाओं की उपलब्धियों पर गर्व
महिला संवाद के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने गर्व जताया कि देश की बेटियां अब लड़ाकू विमान तक उड़ा रही हैं और बड़ी संख्या में पुलिस व फोर्स में भर्ती हो रही हैं। पीएम ने महिलाओं को राष्ट्र की ताक़त बताया और कहा कि सरकार उनके सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है।
Bihar Election 2025: नीतीश कुमार की सराहना
बिहार में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए सरकार की नीतियों को सराहा। भोजपुर की रीता देवी और अन्य जीविका दीदियों के संवाद ने पूरे कार्यक्रम को आत्मीयता और अपनापन से भर दिया।
Table of Contents
शोर्ट वीडियोज देखने के लिए VR लाइव से जुड़िये
PM MODI Address To Nation : पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे
Discover more from VR News Live
Subscribe to get the latest posts sent to your email.