Historic Decision! अहमदाबाद करेगा 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी
ऐतिहासिक फैसला! अहमदाबाद करेगा 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी
Historic Decision!“अहमदाबाद 2030 राष्ट्रमंडल खेलों का दावेदार!”

मोदी कैबिनेट ने अहमदाबाद को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेज़बानी के लिए हरी झंडी दे दी है। यह भारत के लिए गर्व का मौका होगा, क्योंकि पहली बार गुजरात की धरती पर इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजित होंगे।
अहमदाबाद का सरदार पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (मोटेरा के पास) इन खेलों का मुख्य स्थल बनने की संभावना है।
इस फैसले से भारत की खेल छवि और भी मज़बूत होगी और गुजरात को ग्लोबल स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन बनाने का रास्ता खुलेगा।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन भारत में होगा और अहमदाबाद इसकी मेज़बानी करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस फैसले को मंजूरी दी गई है। यह पहली बार होगा जब गुजरात में इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय खेलों का आयोजन होगा।
इस फैसले से न सिर्फ अहमदाबाद बल्कि पूरे भारत में खेलों को नई पहचान मिलेगी और देश की खेल संरचना को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने का मौका मिलेगा।
72 देशों की भागीदारी
2030 राष्ट्रमंडल खेलों में 72 देशों और क्षेत्रों की भागीदारी की संभावना है।
इससे भारत को न केवल पर्यटन में बढ़ावा मिलेगा, बल्कि खेल, निर्माण, आतिथ्य, परिवहन और अन्य क्षेत्रों में रोज़गार और बिज़नेस अवसर भी पैदा होंगे।
भारत इस बार पूर्ण राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन करेगा और कोशिश होगी कि 2026 CWG से हटाए गए खेलों को फिर से शामिल किया जाए। इनमें हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, कुश्ती, टेबल टेनिस, डाइविंग, रग्बी सेवन्स, बीच वॉलीबॉल, माउंटेन बाइकिंग, स्क्वैश और रिदमिक जिम्नास्टिक शामिल हैं।
भविष्य की दिशा Historic Decision!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही 2036 ओलंपिक खेलों की मेज़बानी की इच्छा जता चुके हैं।
इस संदर्भ में 2030 CWG की सफल मेज़बानी भारत के लिए एक मजबूत सबूत होगी कि देश बड़े बहु-खेल आयोजनों को संभाल सकता है।
यह कदम भारत की वैश्विक खेल उपस्थिति को और मज़बूत करेगा और देश को स्पोर्ट्स पावरहाउस की छवि दिलाएगा।
पिछला अनुभव Historic Decision!
भारत ने आखिरी बार 2010 में दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजित किए थे। उससे पहले 1982 में दिल्ली ने एशियाई खेलों की मेज़बानी की थी। अब भारत 2029 और 2031 की विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी भुवनेश्वर और अहमदाबाद से बोली लगाने की तैयारी कर रहा है।
राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (CGF) हाल के वर्षों में मेज़बानों की कमी से जूझ रहा है। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया ने 2026 की मेज़बानी से हटकर इस संकट को और बढ़ा दिया। ऐसे में भारत का आगे आना न सिर्फ खेलों को स्थिरता देगा, बल्कि दुनिया के सामने एक जिम्मेदार मेज़बान के रूप में भारत की पहचान भी बनाएगा।
2030 में अहमदाबाद सिर्फ गुजरात या भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व का खेलों का केंद्र बनेगा। आपको क्या लगता है – भारत 2036 ओलंपिक की मेज़बानी भी हासिल कर पाएगा? हमें कमेंट में ज़रूर बताइए।
Table of Contents
सभी अपडेट के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज VR LIVE से जुड़ें
Norway Chess 2025 : गुकेश से हार पर मैग्नस ने खोया आपा, हाथ पटककर गिराए सारे मोहरे।
Discover more from VR News Live
Subscribe to get the latest posts sent to your email.