Tuesday, December 23, 2025
HomeVidesh"भारतीय संस्कृति की छाप टोक्यो में! PM MODI ने दिए जापानी PM...

“भारतीय संस्कृति की छाप टोक्यो में! PM MODI ने दिए जापानी PM दंपति को अनोखे उपहार”

PM MODI “भारतीय संस्कृति की छाप टोक्यो में! पीएम मोदी ने दिए जापानी PM दंपति को अनोखे उपहार”

PM MODI ने जापान के प्रधानमंत्री और पत्नी को दिए अनोखे भारतीय उपहार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की आधिकारिक यात्रा के दौरान जापानी प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी को विशिष्ट भारतीय तोहफे देकर द्विपक्षीय संबंधों और सांस्कृतिक संवाद को और भी मजबूत बनाया।

PM MODI भारत-जापान मित्रता का नया अध्याय

PM MODI Moonstone Bowl
PM MODI Moonstone Bowl

अगस्त 30, टोक्यो (जापान):

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान दौरे के दौरान वहां के प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी को अनोखे भारतीय उपहार दिए, जो भारतीय कला और संस्कृति का प्रतीक थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री को चांदी की बनी चॉपस्टिक्स के साथ एक कीमती पत्थर से बना विंटेज रेमन बाउल उपहार में दिया। यह बाउल भारतीय कलात्मकता और जापानी पाक कला की परंपरा का अद्भुत मिश्रण है। इसमें आंध्रप्रदेश का मून स्टोन और मकराना का संगमरमर है, जो बाउल की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री की पत्नी को लद्दाख के चांगथांगी बकरी के महीन ऊन से बना एक सुंदर पश्मीना शॉल उपहार में दिया। यह शॉल अपने हल्के, मुलायम और गर्म होने के कारण विश्वभर में लोकप्रिय है। कश्मीरी कारीगरों द्वारा हाथ से बुने गए इस शॉल में धूसर, गुलाबी और लाल रंग के नाज़ुक पुष्प और पैस्ले डिज़ाइन हैं। यह शॉल कश्मीर की कलात्मकता, विरासत और कालातीत लालित्य का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Pashmina Shawl
Pashmina Shawl

जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा को दिया गया उपहार:

  • उन्हें जैसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए विंटेज प्रेशियस स्टोन (चाँद पत्थर) रेमन बाउल का सेट तथा चांदी के चॉपस्टिक्स उपहार में दिए गए।
  • इसमें एक बड़ा भूरे रंग का मूनस्टोन बाउल और चार छोटे बाउल शामिल थे, जो जापान की पारंपरिक डोनबुरी और सोबा भोजन रीति-रिवाज से प्रेरित हैं।
  • मुख्य बाउल की बेस मेंकराना संगमरमर से बनी है, जिसे राजस्थान की पारंपरिक पार्चिन कारी (पत्थरों की जड़ाई) शैली में सेमी-प्रीशियस पत्थरों से सजाया गया है—भारतीय शिल्प कला का अद्भुत नमूना।
  • मूनस्टोन, जो आंध्र प्रदेश से आता है, अपनी चमक (adularescence) और प्रतीकों—प्रेम, संतुलन व सुरक्षा—के लिए जाना जाता है।

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने जापानी प्रान्तों के राज्यपालों से की मुलाकात

सभी अपडेट के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज VR LIVE से जुड़ें

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments