Swachh Survekshan 2023

Swachh Survekshan 2023: सूरत देश का सबसे स्वच्छ शहर, मिला पुरस्कार

Desh Gujarat

Swachh Survekshan 2023 : गुजरात के लोगों के लिए अच्छी खबर है. इस साल स्वच्छ शहर सर्वेक्षण में इंदौर के साथ-साथ सूरत को भी पहला स्थान मिला है। स्वच्छता के मामले में सूरत को पहला स्थान मिलने से सूरत नगर पालिका में खुशी का माहौल है। नगर पालिका के अधिकारियों ने सफाई कर्मियों को बधाई दी है। स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान पर रहने वाले नगर आयुक्त और मेयर को पुरस्कार मिला.

Swachh Survekshan 2023 : केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार 2023 में दो शहरों ने संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया है, यह पहली बार है कि दो शहरों को एक साथ स्थान दिया गया है। इसके साथ महाराष्ट्र को सबसे स्वच्छ राज्य घोषित किया गया, उसके बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का स्थान रहा।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023: मध्य प्रदेश के छह शहरों इंदौर, भोपाल, महू कैंट, बुधनी, अमरकंटक, नौरूजाबाद को स्वच्छता पुरस्कार मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मध्य प्रदेश को सम्मानित. कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद थे.

Swachh Survekshan 2023 : सबसे स्वच्छ शहर

एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में

  1. इंदौर (मध्य प्रदेश)
  2.  1- सूरत (गुजरात)
  3. 2- नवी मुंबई (महाराष्ट्र)

Swachh Survekshan 2023 : ये हैं एक लाख से कम आबादी वाले शहर

  • 1-सासवड (महाराष्ट्र)
  • 2-पाटन (छत्तीसगढ़)
  • 3- लोनावला (महाराष्ट्र)

Swachh Survekshan 2023 : महू मप्र की सबसे स्वच्छ छावनी  

मध्य प्रदेश के महू ने जीता सबसे स्वच्छ छावनी बोर्ड का पुरस्कार. यह पुरस्कार महानिदेशक जीएस राजेश्वर को प्रदान किया गया।

 Swachh Survekshan 2023 :  स्वच्छ राज्य का पुरस्कार किसे मिला?

  • राज्य श्रेणी में स्वच्छता के लिए महाराष्ट्र को पहला पुरस्कार मिला है।
  • मध्य प्रदेश ने भारत के दूसरे सबसे स्वच्छ राज्य का पुरस्कार जीता है।
  • छत्तीसगढ़ को तीसरे सबसे स्वच्छ राज्य का पुरस्कार दिया गया है।

आप यह भी पढ़ सकते हें

AYODHYA :  कांग्रेसने अयोध्या आने का न्योता ठुकराया | कहा यह बीजेपी और आरएसएस का कार्यक्रम