Top 100 Worst Foods

Top 100 Worst Foods: भारत की इस सब्जी को दुनिया की सबसे ख़राब सब्जीओ की लिस्टमें सामिल किया गया

Home Lifestyle

Top 100 Worst Foods: स्वादिष्ट खाने की बात हो और हमारे देश भारत का जिक्र न हो, ऐसा नामुमकिन है। यहां हर शहर और राज्य का अपना अलग स्वाद है। भारतीय खाना जिसे देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोग पसंद करते हैं। हालाँकि, हाल ही में जारी दुनिया के  100 सबसे खराब खाद्य पदार्थों की सूची में एक प्रसिद्ध भारतीय सब्जी का नाम भी शामिल कीया गया है। आइए हम आपको बताते हैं कि दुनिया के टॉप 100 सबसे खराब खाद्य पदार्थों की सूची में कौन सी सब्जी शामिल है।

Top 100 Worst Foods

Top 100 Worst Foods:  भोजन मानव जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यही कारण है कि दुनिया भर में खाने के शौकीनों के लिए कई तरह की रेसिपी उपलब्ध हैं। खान-पान के मामले में भारत का नाम अक्सर लिया जाता है। यहां विविधता सिर्फ पहनावे और बोली में ही नहीं बल्कि खान-पान में भी देखने को मिलती है। यहां हर राज्य और शहर की अपनी एक अलग खासियत है। यही वजह है कि लोग यहां न सिर्फ इस देश की खूबसूरती देखने आते हैं, बल्कि यहां के लजीज खाने का स्वाद भी चखने आते हैं।

Top 100 Worst Foods

भारत में कई स्वादिष्ट व्यंजन हैं, जो देश-विदेश में बहुत लोकप्रिय हैं। इतना ही नहीं, भारतीय व्यंजन अपने स्वाद के कारण कई सूचियों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहते हैं। इसी क्रम में एक बार फिर एक लिस्ट जारी हुई है, जिसमें एक और भारतीय डिश ने अपनी जगह बनाई है. हालाँकि इस सूची में दुनिया के सबसे खराब व्यंजनों के नाम शामिल किए गए हैं, दुनिया भर के 100 सबसे खराब खाद्य पदार्थों (Top 100 Worst Foods) की सूची बनाई गई थी।

Top 100 Worst Foods

Top 100 Worst Foods:: सूची की घोषणा किसने की?

टेस्ट एटलस ने हाल ही में दुनिया के शीर्ष 100 सबसे खराब रेटिंग वाले खाद्य पदार्थों की सूची जारी की। टेस्ट एटलस एक प्रसिद्ध ऑनलाइन खाद्य पोर्टल है जो अक्सर दुनिया भर से विभिन्न खाद्य सूची प्रकाशित करता है। इसी सिलसिले में इस फूड पोर्टल ने हाल ही में दुनिया के टॉप 100 सबसे खराब खाद्य पदार्थों की सूची जारी की है, जिसमें भारत की मशहूर आलू बैंगन की सब्जी भी शामिल है.

Top 100 Worst Foods

Top 100 Worst Foods:  इस लिस्ट में भारतीय बैंगन आलू का नाम है

इस सूची में शामिल व्यंजनों में भारतीय बैंगन आलू का नाम भी शामिल है, हालांकि बैंगन आलू एक लोकप्रिय भारतीय ग्रेवी डिश है। टॉप (Top 100 Worst Foods) की इस लिस्ट में इस डिश को 60वां स्थान मिला है.

Top 100 Worst Foods

ज्यादातर लोग इसे तवा रोटी के साथ खाना पसंद करते हैं. हालाँकि, भारत में इसकी लोकप्रियता के बावजूद, आलू बैंगन को सबसे खराब व्यंजनों की इस सूची में 5 में से केवल 2.7 की रेटिंग मिलती है। हालाँकि, कई भारतीय बैंगन आलू की इस रेटिंग से खुश नहीं थे क्योंकि बैंगन आलू भारत में एक स्वादिष्ट और लोकप्रिय व्यंजन माना जाता है, जिसे कई भारतीय बड़े चाव से खाते हैं।

आप यह भी पढ़ सकते हें

बोलो.. साल 2024 में 365 में से सिर्फ 82 दिन ही ढोल बजेंगे