Friday, December 5, 2025
HomePoliticsUttarakhand: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा

Uttarakhand: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा

Uttarakhand: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा

“उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अभी से अपनी तैयारी तेज़ कर दी है। सरकार की योजनाओं से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज़ है। पार्टी का फोकस है जनता तक सीधे पहुँच बनाना और 2027 में दोबारा सत्ता में वापसी करना।

Uttarakhand: उत्तराखंड में भाजपा मिशन 2027 की राह पर निकल पड़ी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार विकास कार्यों और योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रही है। वहीं संगठन स्तर पर बूथ कमेटियों को सक्रिय करने पर जोर दिया जा रहा है।”

Uttarakhand 2027 “सरकार का दावा है कि डबल इंजन की ताक़त से राज्य में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव आए हैं।”

Uttarakhand
Uttarakhand

“भाजपा ने तय किया है कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाएँगे। खासतौर से महिलाओं, युवाओं और नए मतदाताओं को जोड़ने पर ध्यान होगा।”

Uttarakhand विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा

उत्तराखंड प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। चाहे संगठन विस्तार की बात की जाए या मंत्रिमंडल विस्तार की इसको लेकर भी भाजपा के भीतर मंथन चल रहा है। वहीं इस विषय पर बात करते हुए भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकारिणी का विस्तार जल्द हो सकता है। भाजपा के संगठनात्मक जिलों में मंडलों का विस्तार हो चुका है।

“राज्य की राजनीति में पहाड़ी इलाकों के स्थानीय मुद्दे हमेशा से अहम रहे हैं। ऐसे में भाजपा इन्हीं मुद्दों पर जनता से सीधा संवाद बनाकर चुनावी जमीन मजबूत करने में जुटी है। विपक्ष कहाँ तक चुनौती पेश करता है, ये देखना दिलचस्प होगा।”

“यानी साफ है कि 2027 की जंग अभी दूर है, लेकिन उत्तराखंड में भाजपा ने जीत की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। अब देखना ये होगा कि जनता 2027 में किसके पक्ष में फैसला सुनाती है।”

BJP Vs Congress : फर्जी वोटिंग विवाद और राजनीतिक घमासान

सभी अपडेट के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज VR LIVE से जुड़ें

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments