Yamuna Delhi Flood : पानी से दिल्ली बेहाल 47 साल पहले आई थी भयंकर बाढ़
Yamuna Delhi Flood :
दिल्ली में यमुना का पानी लगातार बढ़ने से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। नदी का जलस्तर खतरनाक निशान पार करने के बाद अब राजधानी की सड़कों और मुख्य इलाकों में पानी घुस चुका है। रिंग रोड से लेकर सीएम दफ्तर तक पानी भरने की वजह से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। वहीं, निगमबोध घाट और यमुना किनारे के अन्य घाट डूब गए हैं, जिससे अंतिम संस्कार जैसी आवश्यक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।

Yamuna Delhi Flood हालात बिगड़ने के बाद प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज़ कर दिए हैं। कई इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। गीता कॉलोनी, मजनू का टीला और लोहे का पुल क्षेत्र के पास जलभराव गंभीर स्थिति में पहुँच गया है।
दिल्ली सरकार ने केंद्र से मदद मांगी है और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर तैनात हैं। लगातार बारिश और यमुना के उफान ने राजधानी के आम जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।

“Bihar Bandh Live: विरोध प्रदर्शन के बीच पीएम पर की गई अशोभनीय टिप्पणी से माहौल गरमाया”
हमारी यूट्यूब चेनल में जुड़ने के लिए VR LIVE किल्क कीजिए इस लींक पर
Discover more from VR News Live
Subscribe to get the latest posts sent to your email.