Black hair

बिना डाई के बिना बालों को काला कैसे करें?

Lifestyle

How To Get Natural Black Hair Without Dyeing: हम में से अधिकांश लोगों को यह सवाल बहुत परेशान करता है हम में से अधिकांश लोगों को यह सवाल बहुत परेशान करता है क्योंकि डाई से बाल काले हो जाते हैं, लेकिन यह बालों के लिए बहुत बुरा होता है। साथ ही, इसका प्रभाव कुछ दिनों में समाप्त हो जाता है और सफेद बाल फिर से दिखाई देते हैं। डाई में बहुत सारे हार्श केमिकल हैं, जो हमारे बालों को खराब करते हैं। इसलिए लोग डाई से बचने की कोशिश करते रहते हैं। डाई के बिना बाल कैसे काले करें? क्या नेचुरली काले बालों का कोई उपाय है?

बहुत से लोग डाई की जगह मेहंदी का प्रयोग करते हैं। इससे बाल काफी हद तक काले होते हैं। क्या आप जानते हैं कि बालों को काला करने के अन्य तरीके भी हैं? इस लेख में हम सफेद बालों को काला करने के पांच तरीके बता रहे हैं।

Black Hair : बिना डाई के बालों को काला करने के पांच प्राकृतिक तरीके

आंवला से करें बाल काले

Black hair : आंवला को बालों को काला करने के लिए एक हेयर पैक की तरह प्रयोग करें। इसके लिए आप आंवला रस या साबुत आंवला कुचल सकते हैं। आंवला के रस या आंवला को किसी भी हेयर ऑयल के साथ मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। 4 से 5 घंटे तक छोड़ दें, फिर शैंपू से धो लें। इसे हफ्ते में दो या तीन बार बालों में लगाने से बहुत फायदा मिलेगा।

प्याज के रस से करें बाल काले

Black hair : प्याज रस बालों की की कई समस्याओं को दूर करने में बहुत लाभकारी है। यह सफेद बालों को काला करने में भी लाभकारी है। आप सीधे तौर पर बालों में प्याज का रस लगा सकते हैं या फिर सरसों या नारियल तेल आदि में मिलाकर भी इसका प्रयोग कर सकते है। तेल को थोड़ा गर्म कर लें और इसमें नींबू या आंवला भी मिलाएं। इससे तेजी से बाल काले होंगे। सप्ताह में 2-3 बार बालों में 3-4 घंटे के लिए जरूर लगाएं, उसके बाद शैंपू से धो लें।

अंडा लगाएं

Black hair: बालों को प्रोटीन से भरपूर लाभ होता है। अंडे का हेयर मास्क बनाकर सिर पर लगा सकते हैं। जैतून के तेल, नारियल या सरसों के तेल में अंडे का सफेद भाग डालकर मिलाकर इसे बना सकते हैं। नींबू का रस भी मिलाया जा सकता है। सप्ताह में दो या तीन बार इस मिश्रण को मिलाकर लगाएं। आप इसे 20 से 25 मिनट, 4 से 5 घंटे या पूरी रात तक छोड़ सकते हैं।

एलोवेरा और तेल लगाएं

Black hair : एलोवेरा को जैतून, सरसों, अरंडी या नारियल के तेल में मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। नींबू और आंवला का रस इसमें मिलाकर सफेद बालों से जल्द छुटकारा पा सकते हैं। तीन से चार घंटे के लिए भी इसे बालों में लगाकर शैंपू से धो लें। हफ्ते में दो या तीन बार लगाएं।

सब्जियों का जूस पिएं

आप गाजर, चुकंदर, आंवला, नींबू का जूस निकालकर सुबह खाली पेट पी सकते हैं। यह बालों को मजबूत, शाइनी और काले बनाने में मदद करेगा। एक दो दिन इसका पर्योग करके देखे अगर आपके तासीर गरम है या ठंडी उसके लिए आयुर्वेदिक वैध से परामर्श करे|

यह भी ध्यान रखें

Black hair : इन आसान टिप्स की मदद से आप सफेद बालों को नेचुरली काला करने काफी मदद मिल सकती है। इसके अलावा आपको संतुलित आहार जरूर लेना चाहिए, क्योंकि शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी के कारण भी सफेद बालों की समस्या होती है, इसलिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें। साथ ही सफेद बालों की समस्या किसी मेडिकल कंडीशन के कारण भी हो सकती है, इसलिए डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। और ये प्रयोग लम्बे समय तक भी करन पड सकता है अगर आपको को कम समय में परिणाम न मिले तो |

बाल काले करने के घरेलु नुस्खे जानने के लिए यहाँ क्लिक करे.

योग शुरू करने से पहेले जाने ये बाते |